लाइव न्यूज़ :

गोवा में निजी अस्पतालों में कोविड-19 का इलाज सरकारी बीमा योजना के दायरे में आएगा

By भाषा | Updated: April 28, 2021 17:01 IST

Open in App

पणजी, 28 अप्रैल गोवा सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि निजी अस्पतालों में कोविड-19 का इलाज उसकी महत्वपूर्ण मेडिकल बीमा योजना के दायरे में आएगा।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों का इलाज दीन दयाल स्वास्थ्य सेवा योजना (डीडीएसएसवाई) के तहत आएगा।

उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीज के इलाज का 70 से 80 प्रतिशत खर्च योजना के अंतर्गत आएगा। इस संबंध में एक अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।

राज्य सरकार ने हाल ही में निजी अस्पतालों में कोविड-19 इलाज का खर्च सामान्य वार्ड के लिए प्रति दिन 8,000 रुपये और वेंटीलेटर की सुविधा से लैस आईसीयू के लिए प्रति दिन 19,200 रुपये तक तय कर दिया।

गोवा में मंगलवार को कोरोना वायरस के 2,110 मामले आए और 31 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के मामले 81,908 पर पहुंच गए और मृतकों की संख्या 1,086 पर पहुंच गई। तटीय राज्य में अभी 16,591 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता