लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर जिले में एचआईवी संक्रमितों के उपचार की सुविधा शीघ्र

By भाषा | Updated: October 9, 2021 13:17 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), नौ अक्टूबर गौतमबुद्ध नगर जिले के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में एचआईवी संक्रमितों के उपचार के लिए शीघ्र ही एक इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एवं जांच केंद्र (आईसीटीसी) और एंटीरेट्रावायरल थेरेपी (एआरटी) केंद्र की स्थापना की जाएगी।

जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) डॉ राकेश गुप्ता ने बताया कि राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इस वर्ष के अंत तक कई गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा शुरू हो जाएगी, इसमें एड्स के मरीजों का उपचार प्राथमिकता पर है।

उन्होंने बताया कि संबंधित प्रस्ताव को शासी निकाय की बैठक में रखा गया था, जिसे मंजूरी मिलने के बाद दोनों केंद्रों के लिए परिसर में जगह चिह्नित की गई और आईसीटीसी का कक्ष तैयार हो चुका है।

डॉ गुप्ता ने बताया कि इस केन्द्र के खुलने से जिले के एचआईवी पीड़ितों को काफी आराम मिलेगा,क्योंकि इससे पहले उन्हें उपचार के लिए गाजियाबाद जाना पड़ता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह