लाइव न्यूज़ :

किसानों के साथ सम्मान से पेश आएं, उनसे बातचीत करें : देवेगौड़ा ने केन्द्र से कहा

By भाषा | Updated: November 26, 2020 19:27 IST

Open in App

बेंगलुरु, 26 नवंबर पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) प्रमुख एच. डी़ देवेगौड़ा ने बृहस्पतिवार को केन्द्र से कहा कि वह किसानों के साथ सम्मान से पेश आए और उनके साथ बातचीत करे। उन्होंने पुलिस के साथ किसानों की झड़प पर दुख जताया।

केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के बृहस्पतिवार को आयोजित ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत राष्ट्रीय राजधानी की ओर आ रहे पंजाब के किसानों ने हरियाणा की सीमा पर पुलिस बैरीकेड पार करने का प्रयास किया, उस दौरान उन्हें सर्दी में पानी की बौछार झेलनी पड़ी।

देवेगौड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के पास किसानों के साथ झड़प देख कर मैं बहुत व्यथित हूं। मैं केन्द्र सरकार से किसानों के साथ सम्मान के साथ पेश आने का आग्रह करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनसे बातचीत करें। उनकी बात सुनें। पुलिस समस्या का समाधान नहीं कर सकती है।’’

किसान केन्द्र सरकार द्वारा हाल के महीने में बनाए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। उनका दावा है कि इन कानूनों के कारण फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था समाप्त हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos