लाइव न्यूज़ :

बोले सीएम केजरीवाल- आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों को एक और 'स्वतंत्रता संग्राम' मानें, उनकी पार्टी एक मात्र किरण

By भाषा | Updated: October 17, 2019 05:44 IST

अरविंद केजरीवाल ने द्वारका में एक सभा में कहा, "अगर हम चुनाव हार गए तो लोगों को मिलने वाले सभी लाभ वापस ले लिये जाएंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव को एक और ‘‘स्वतंत्रता संग्राम’’ मानें। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी "देश में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में उम्मीद की एकमात्र किरण है।"

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव को एक और ‘‘स्वतंत्रता संग्राम’’ मानें। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी "देश में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में उम्मीद की एकमात्र किरण है।"

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के साथ ही आगामी चुनाव की तैयारियों की शुरुआत करने वाले केजरीवाल ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय राजधानी की सभी 70 सीटों पर जीत हासिल करनी है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आगामी विधानसभा चुनावों को एक और "स्वतंत्रता संग्राम" मानें। केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा, "आगामी विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी (आप) या केजरीवाल के लिये न लड़ें। इन चुनावों को एक स्वतंत्रता संग्राम की भावना के साथ लड़ें क्योंकि आप देश में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में उम्मीद की एकमात्र किरण है।"

केजरीवाल ने द्वारका में एक सभा में कहा, "अगर हम चुनाव हार गए तो लोगों को मिलने वाले सभी लाभ वापस ले लिये जाएंगे।" केजरीवाल ने अन्ना हजारे का हवाला देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी लड़ाई के अगुवा कहा करते थे कि निजी हमलों से परेशान होने की जरूरत नहीं है।"

उन्होंने कहा, "अगर मुझे इस बात की चिंता होने लगी कि विपक्ष मेरे बारे में क्या कहता है तो मैं 24 घंटे में अवसाद में चला जाऊंगा। व्यक्तिगत हमलों से घबराएं नहीं बल्कि यह सुनिश्चित करें कि आप किसी भी कीमत पर देश के सम्मान की रक्षा करें।" 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?