लाइव न्यूज़ :

फिल्म उद्योग में 30 साल का सफर तय करना, थोड़ा अविश्वसनीय व बेहद भावुक करने वाला पल: तब्बू

By भाषा | Updated: July 13, 2021 15:51 IST

Open in App

मुंबई, 13 जुलाई फिल्म उद्योग में 30 साल पूरे करने पर मशहूर अदाकारा तब्बू ने कहा है कि यह उनके लिए गौरव और आभार जताने का क्षण है।

तबस्सुम फातिमा हाशमी को पर्दे पर तब्बू के नाम से जाना जाता है और उन्होंने 1985 में आई फिल्म “हम नौजवान” से अभिनय की शुरुआत की थी जिसमें उन्होंने बाल कलाकार के रूप में देव आनंद की बेटी का किरदार निभाया था।

वयस्क के रूप में उनकी पहली फिल्म तेलुगु भाषा में बनी “कुली नंबर 1” थी जिसमें उनके साथ वेंकटेश दग्गुबाती ने अभिनय किया था। यह फिल्म तीस साल पहले 12 जुलाई को रिलीज हुई थी। सोमवार रात इंस्टाग्राम पर लिखी एक पोस्ट में 49 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उनके लिए यह “थोड़ा अविश्वसनीय” है कि उन्होंने फिल्म उद्योग में इतने लंबे समय तक काम किया।

फिल्म की वीडियो क्लिप के साथ तब्बू ने लिखा, “मेरी पहली फिल्म 30 साल पहले रिलीज हुई थी और यह थोड़ी अविश्वसनीय तथा पूरी तरह से भावुक होने वाली बात है। यह गौरवान्वित करने वाला और आभार जताने वाला पल है।”

तब्बू ने तीन साल बाद अपनी पहली हिंदी फिल्म “विजयपथ” में अभिनय किया था जिसमें उनके साथ अभिनेता अजय देवगन थे। अपने करियर में उन्होंने “माचिस”, “साजन चले ससुराल”, “हम साथ-साथ हैं”, “हेराफेरी”, “विरासत”, “मकबूल”, “हैदर”, “दृश्यम” और हाल में आई “अंधाधुन’” जैसी फिल्मों के जरिए मुख्यधारा और लीक से हट कर बनने वाली फिल्मों में संतुलन कायम रखने में सफलता पाई।

तब्बू का जन्म हैदराबाद में हुआ था और उन्होंने तेलुगु के अलावा तमिल तथा मलयाली फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने कहा कि वह “कुली नंबर 1” के निर्माताओं और उनके साथ फिल्म में काम करने वालों के प्रति आभार जताती हैं।

पद्मश्री से सम्मानित तब्बू ने अंग्रेजी भाषा की “द नेमसेक” और “लाइफ ऑफ पाई” में भी अभिनय किया है। वह मीरा नायर की श्रृंखला “ए सूटेबल बॉय” में दिखी थीं और अब अनीस बामजई की फिल्म “भूल भुलैया 2” में नजर आएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल