लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु से मैसूर आने वाले यात्रियों को दिखानी होगी संक्रमित ना होने की रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 8, 2021 16:59 IST

Open in App

मैसूर (कर्नाटक), आठ अप्रैल मैसूर जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को एक परामर्श जारी कर बेंगलुरु से मैसूर आने वाले यात्रियों को कोरोना वायरस से संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है, जो 72 घंटे से अधिक पुरानी ना हो।

मैसूर की उपायुक्त रोहिणी सिंधुरी द्वारा हस्ताक्षरित इस परामर्श को बृहस्पतिवार को जारी किया गया।

परामर्श में कहा गया कि नौकरी, व्यापार के सिलसिले में कई लोग बेंगलुरु और मैसूर के बीच आते जाते हैं और यह एक पर्यटक स्थल भी है।

परामर्श में कहा, ‘‘इसलिए बेंगलुरु से मैसूर जिले आने वाले सभी लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखानी होगी, जो 72 घंटे से अधिक पुरानी ना हो।’’

उपायुक्त ने पत्रकारों से कहा कि 10 से 20 अप्रैल के बीच भी उगाडी तथा अन्य छुट्टियों के मद्देनजर पर्यटक स्थलों, समारोह स्थलों, मनोरंजक क्लबों और सिनेमाघरों में जाने वाले लोगों को भी कोरोना वायरस से संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखानी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?