लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कम मामलों वाले देशों में यात्रा पर प्रतिबंध कारगर सिद्ध हुए: अध्ययन

By भाषा | Updated: December 8, 2020 13:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर यात्रा प्रतिबंध लगाने का उन देशों में फायदा हुआ है जहां कोविड-19 के कम मामले सामने आए हैं या फिर उन देशों में भी यह फायदेमंद साबित हुआ है जिनके उच्च दर वाले कोरोना संक्रमण देशों के साथ यात्रा संपर्क मजबूत हैं ।

विशेषज्ञों का कहना है कि यात्रा प्रतिबंध ठोस अध्ययन पर आधारित होने चाहिए , तभी वह फायदेमंद साबित हो सकते हैं ।

‘द लांसेट पब्लिक हेल्थ’ नामक शोध पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई।

अध्ययन के अनुसार महामारी फैलने के प्रारंभिक चरणों में यात्रा करने पर लगाए गए प्रतिबंध सबसे ज्यादा कारगर साबित हुए लेकिन यह कदम तब उतने प्रभावी नहीं होंगे जब एक देश के भीतर संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

‘लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन’ के प्रोफेसर मार्क जिट ने कहा, “हमें पता है कि इन कदमों से एक बड़ी आर्थिक और सामाजिक कीमत चुकानी पड़ी है इसलिए सरकारों को चाहिए कि यात्रा पर प्रतिबंध किसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लगाए जाएं।”

जिट ने कहा, “प्रतिबंध लगाने से पहले उन्हें स्थानीय स्तर पर संक्रमण के आंकड़े जुटाने चाहिए, महामारी की वृद्धि दर और उन देशों से आने वाले यात्रियों की संख्या पर विचार करना चाहिए जो संक्रमण से अधिक प्रभावित हैं।”

अनुसंधानकर्ताओं ने विमान के आंकड़ों का इस्तेमाल कर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले संक्रमित यात्रियों की संख्या की तुलना उस देश में फैल रहे संक्रमण के मामलों से की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा