लाइव न्यूज़ :

लोकल ट्रेनों में यात्रा पर पाबंदी जारी रहेगी : अदालत

By भाषा | Updated: May 11, 2021 17:12 IST

Open in App

मुंबई, 11 मई महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि कोविड-19 के मामलों में वृद्धि जारी रहने के मद्देनजर मुंबई में लोकल ट्रेनों, मेट्रो और मोनोरेल के परिचालन पर पाबंदी बरकरार रहेगी।

राज्य सरकार की ओर से पेश हुए वकील पी पी काकाडे ने न्यायमूर्ति के के तातेड और न्यायमूर्ति अभय आहुजा की पीठ को बताया कि सिर्फ अग्रिम मोर्चा के कर्मियों और राज्य सरकार के कर्मियों को वर्तमान में उपनगरीय ट्रेन सेवाओं, मोनोरल और मेट्रो ट्रेन के इस्तेमाल की अनुमति है।

पीठ सहकारी बैंक कर्मचारी संघ (सीबीईयू) की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें कार्य के लिए शहर में लोकल ट्रेनों, मेट्रो और मोनोरल से यात्रा की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था।

सीबीईयू की ओर से पेश हुए वकील ए एस पीरजादा ने उच्च न्यायालय से सहकारी बैंकों के कर्मचारियों को आवश्यक बैंक सेवाओं के सिलसिले में ट्रेनों से यात्रा की अनुमति देने का अनुरोध किया।

पीरजादा ने कहा, ‘‘यहां तक कि महामारी की पहली लहर के दौरान भी रेलवे और राज्य के अधिकारियों ने सितंबर 2020 में सहकारी एवं निजी बैंक के अधिकारियों को लोकल ट्रेनों, मेट्रो और मोनोरेल में यात्रा की अनुमति दी थी। यहां तक कि वर्तमान में राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों को भी लोकल ट्रेन के इस्तेमाल की अनुमति है।’’

काकाडे ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों को महामारी की दूसरी लहर के दौरान लोकल ट्रेनों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 का संक्रमण राज्य में अब भी फैल रहा है। ऐसे में इस समय हम किसी के लिए भी लोकल ट्रेन शुरू नहीं कर सकते हैं।’’

उच्च न्यायालय ने हालांकि कहा कि अगर सीबीईयू राष्ट्रीयकृत बैंक के कर्मचारियों को लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति से संबंधित दस्तावेज का सबूत अदालत में दिखा सके तो वह फिर से अदालत से संपर्क कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू