लाइव न्यूज़ :

कोविड संकट के बीच ट्रेवल एजेंट संघ ने सरकार से राहत की गुहार लगाई, पांच साल तक आयकर छूट देने की मांग

By भाषा | Updated: May 23, 2021 11:08 IST

Open in App
ठळक मुद्देटीएएआई ने सरकार से मदद के लिए आयकर में मांगी छूटटीएएआई ने शनिवार को पीएम को लिखा खत

मुंबई 22 मई कोविड-19 संकट के बीच ट्रेवल एजेंट संघ टीएएआई ने सरकार से ऋण चुकौती पर रोक, वित्तीय सहायता और उद्योग के लिए पांच साल तक आयकर में छूट जैसे राहत उपायों की गुहार लगाई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे खुले पत्र में ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (टीएएआई) ने शनिवार को कहा कि ऋण और कर्मचारियों के लिए बढ़े हुए बीमे प्रीमियम के कारण यात्रा और पर्यटन व्यापार सबसे अधिक प्रभावित हुआ हैं।

उसने कहा कि टीएएआई के सदस्य महामारी से पहले के व्यापार के मुकाबले पिछले 14 महीनों में पांच प्रतिशत भी व्यापार नहीं कर सके। इसके कारण व्यापार के मूलभूत अस्तित्व को भी बचाये रखना एक चुनौती बन गया है।

टीएएआई ने कहा, ‘‘हमारे सदस्य अपने कर्मचारियों को कुछ और महीने तक नौकरी पर बनाये रखने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी और तीसरी लहर से उत्पन्न हुई स्थिति ने हमें आपका मार्गदर्शन, सहायता और प्रोत्साहन लेने के लिए मजबूर कर दिया है ताकि व्यापार में काम करने वाले कर्मियों की आजीविका की देखभाल की जा सके।’’

संघ ने कहा कि वह सरकार से दान के रूप में सहायता करने की मांग नहीं कर रहे। उसने कहा, ‘‘ हम ऋण चुकाने में सरकार से सर्मथन की उम्मीद कर रहे हैं। हम चाहते है कि यह संकट समाप्त होने के बाद पांच साल की अवधि के बाद सरकार को ऋण वापस लेना चाहिए। यह अस्तित्व बनाये रखने और पुनरुद्धार के लिए केवल अंतरिम पूंजी के रूप में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :ट्रेवलनरेंद्र मोदीकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं