कर्नाटक में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, बस सेवाएं प्रभावित

By भाषा | Updated: December 11, 2020 16:18 IST2020-12-11T16:18:03+5:302020-12-11T16:18:03+5:30

Transport workers strike in Karnataka continues for second day, bus services affected | कर्नाटक में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, बस सेवाएं प्रभावित

कर्नाटक में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, बस सेवाएं प्रभावित

बेंगलुरू, 11 दिसंबर कर्नाटक में सरकार द्वारा संचालित परिवहन निगम के हजारों कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही, जिसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

परिवहन निगम के कर्मचारी राज्य सरकार के कर्मचारियों के समान वेतन देने तथा अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं, जिसके कारण हजारों सरकारी बसों का संचालन नहीं हुआ।

इस बीच, मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने प्रदर्शनकारियों से काम पर लौटने की अपील की है।

उन्होंने कहा, ''मैं प्रदर्शनकारियों से अपील करता हूं कि वे काम पर लौट जाएं।''

परिवहन विभाग के सूत्रों के अनुसार शहर में शुक्रवार को बीटीएमसी की कोई बस नहीं चली जबकि कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की 50 प्रतिशत तथा अन्य परिवहन निगमों की 35 प्रतिशत बसों का संचालन हुआ।

बेंगलुरु के नीलमंगला, कलबुर्गी शहर और रामनगर जिले के चन्नापटना में सरकारी बसों पर पथराव की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Transport workers strike in Karnataka continues for second day, bus services affected

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे