लाइव न्यूज़ :

ट्रांसपोर्ट व्यापारी की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: June 8, 2021 15:19 IST

Open in App

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश), आठ जून सुल्तानपुर जिले में अखण्डनगर-कादीपुर सड़क मार्ग पर सोमवार देर रात एक ट्रांसपोर्ट व्यापारी की तीन अज्ञात लोगों ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान थाना अखण्डनगर क्षेत्र के पौधनपुर रामपुर निवासी जितेंद्र उर्फ पिंटू सिंह के रूप में हुई।

पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार की रात जब जितेंद्र सिंह उर्फ पिंटू (40) अपने घर से कादीपुर की तरफ आ रहे थे तभी तीन अज्ञात लोगों ने उनके सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पंकज, नीरज पुत्रगण रामप्यारे निवासी पौधनपुर रामपुर व रमेश वर्मा निवासी पिपरी एवं तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए