लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के परिवहन मंत्री साइकिल चलाकर पहुंचे विधानसभा, ये बताया कारण

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 19, 2019 05:32 IST

मंत्री खाचरियावास शुक्रवार को अपने आवास से स्वयं साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने का आनन्द ही कुछ और है, 22 गोदाम पुलिया को जब उन्होंने साइकिल चलाकर पार किया तो अनुभव हुआ कि यह दमखम वालों का ही काम है। 

Open in App

राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि हर व्यक्ति सप्ताह में एक दिन देश और अपने स्वास्थ्य के लिए साइकिल का उपयोग करे तो जयपुर जैसे शहरों में ट्रेफिक की भीड़भाड़, पर्यावरण प्रदूषण और पेट्रोल-डीजल की मंहगाई जैसी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। 

मंत्री खाचरियावास शुक्रवार को अपने आवास से स्वयं साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने का आनन्द ही कुछ और है, 22 गोदाम पुलिया को जब उन्होंने साइकिल चलाकर पार किया तो अनुभव हुआ कि यह दमखम वालों का ही काम है। 

मंत्री खाचरियावास ने सप्ताह में एक दिन साइकिल से कार्यालय पहुंचने की नई मुहिम शुरू की है। उन्होंने करीब एक माह पूर्व साइकिल से सचिवालय पहुंचकर पर्यावरण एवं स्वयं के स्वास्थ्य के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया था। उनका अनुकरण करते हुए कई लोगों ने साइकिलें खरीदकर उसका उपयोग शुरू कर दिया है। 

उन्होंने विधानसभा पहुंचने पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि सप्ताह में एक दिन सचिवालय या सदन चलने पर विधानसभा साइकिल से आएंगे। आगे एक दिवस पैदल और एक दिन मोटरसाइकिल पर भी आने की उनकी योजना है। 

खाचरिचास ने कहा कि जब पेट्रोल-डीजल पर 85 प्रतिशत टेक्स हो, गैस महंगी हो, वाहनों से प्रदूषण की समस्या का खतरा हो और पर्यावरण बचाने की बात हो तो सभी को केवल बात करने, जुमलों और नारों से आगे बढ़कर इन समस्याओं के समाधान में सहयोग करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि जब बड़ी से बड़ी गाड़ियां खरीदने और दिखावे की होड़ लगी हो, तो सभी जिम्मेदार व्यक्तियों, बडे़ बिजनेसमैन, अधिकारी-कर्मचारी, बडे़ लीडर्स को भी कम से कम सप्ताह में एक दिन साइकिल को अपनाकर सकारात्मक संदेश देना चाहिए। आने वाले समय में वे शहर की सड़कों पर, चाय की थडियों पर, चर्चा करते नजर आएंगे और जनता की समस्याओं का समाधान जनता की चौपाल से शुरू होगा। 

टॅग्स :राजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं