परिवहन मंत्री खाचरियावास ने विधायकों के फोन टैप करने के आरोपों को खारिज किया

By भाषा | Updated: June 13, 2021 23:54 IST2021-06-13T23:54:28+5:302021-06-13T23:54:28+5:30

Transport Minister Khachariyawas refutes allegations of phone tapping of MLAs | परिवहन मंत्री खाचरियावास ने विधायकों के फोन टैप करने के आरोपों को खारिज किया

परिवहन मंत्री खाचरियावास ने विधायकों के फोन टैप करने के आरोपों को खारिज किया

जयपुर, 13 जून राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने रविवार को उन आरोपों से इंकार किया कि राज्य सरकार विधायकों के फोन टेप कर रही है।

मंत्री ने कहा कि यदि किसी सदस्य के पास ऐसे विधायकों के नाम मालुम हैं जिनके फोन टेप किये जा रहे हैं, तो उन्हें मुख्यमंत्री से मिलना चाहिए और इस बारे में बताना चाहिए।

खाचरियावास ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा ,‘‘ राज्य सरकार किसी का भी फोन टेप नहीं करती। यह हमारा चरित्र नहीं है। हमारे एक साथी विधायक ने कहा है कि दो तीन विधायकों के फोन टेप किये जा रहे है। ऐसी स्थिति में उन्हें मुख्यमंत्री से मिलकर इस बारे में अवगत कराना चाहिये ।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान देश में एक मॉडल सरकार के रूप में काम किया है और किसी विधायक द्वारा इस तरह का बयान देना उचित नहीं हैं ।

कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने शनिवार को आरोप लगाया था कि कुछ विधायकों ने उनके फोन टेप किये जाने के बात की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Transport Minister Khachariyawas refutes allegations of phone tapping of MLAs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे