लाइव न्यूज़ :

परिवहन विभाग के उप निरीक्षक व उडन दस्ते के गार्ड रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 13, 2020 14:02 IST

Open in App

जयपुर, 13 नवम्बर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कोटा इकाई ने बृहस्पतिवार देर रात परिवहन विभाग के उपनिरीक्षक व उड़न दस्ते के गार्डों को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने शुक्रवार को बताया कि परिवहन विभाग की चैक पोस्ट रतनपुर बार्डर, डूंगरपुर पर परिवहन विभाग के चैक पोस्ट प्रभारी उप निरीक्षक छगन मेघवाल व उड़न दस्ते के गार्ड जितेन्द्र सिंह, महिपाल सिंह व पूरण सिंह तथा दलाल नेपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

मौके पर चैक पोस्ट व तैनात कर्मियों की तलाशी में अवैध रूप से वसूली 2 लाख 69 840 रूपये की राशि बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि एसीबी को परिवहन विभाग की रतनपुर चैक पोस्ट, जिला डूंगरपुर पर अवैध वसूली की अनेक शिकायतें लगातार मिल रहीं थी। इसी के तहत आरोपियों को वाहन चालकों को रोक कर प्रवेश के नाम पर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। परिवहन विभाग के कुछ कर्मियों के रिश्वत राशि के साथ फरार होने की जानकारी भी मिली है।

एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां