डिजिटलीकरण से आई पारदर्शिता : खट्टर

By भाषा | Updated: September 1, 2021 19:35 IST2021-09-01T19:35:39+5:302021-09-01T19:35:39+5:30

Transparency brought about by digitization: Khattar | डिजिटलीकरण से आई पारदर्शिता : खट्टर

डिजिटलीकरण से आई पारदर्शिता : खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि डिजिटलीकरण से न सिर्फ काम को तेजी से पूरा करने में मदद मिली है बल्कि सेवाओं में और पारदर्शिता भी आई है। खट्टर ने यह भी कहा कि आज के समय में आईटी की सही परिभाषा 'तत्काल परिवर्तन' है। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की पहल "ऑटो अपील सॉफ्टवेयर" के उद्घाटन के अवसर पर यह बात कही। इस पहल का उद्देश्य एक बटन के क्लिक पर अधिसूचित सेवाओं को पात्र लोगों के घर तक पहुंचाने का है। एएएस हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का एक संयुक्त उद्यम है। यहां एक आधिकारिक बयान के अनुसार, खट्टर ने कहा कि सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए शुरू किया गया यह सॉफ्टवेयर सरकारी सेवाओं के समय पर वितरण में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा, “इस ऐप की शुरुआत ने लोगों को उम्मीद दी है और हमें इस उम्मीद को हकीकत में बदलना होगा। लोगों की यह उम्मीद तभी पूरी हो सकती है जब सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया जाए।’’ उन्होंने कहा कि वर्तमान में 31 विभागों की 546 अधिसूचित सेवाओं में से 277 अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रदान की जा रही हैं, जबकि 269 सेवाएं ऑफलाइन प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिया कि बाकी सेवाओं को भी जल्द से जल्द ऑनलाइन किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Transparency brought about by digitization: Khattar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे