लाइव न्यूज़ :

''संक्रमण दर, दैनिक मामलों की संख्या में कमी के साथ कोविड-19 की स्थिति स्थिर हो रही"

By भाषा | Updated: May 22, 2021 17:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई कोविड-19 की संक्रमण दर दस मई को 24.83 प्रतिशत से कम होकर 22 मई को 12.45 फीसदी रह गई है। यह जानकारी शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी. के. पॉल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हालांकि मामलों की संख्या में कमी आई है, लेकिन संक्रमण की दर 382 जिलों में अब भी 10 फीसदी से ऊपर है।

पॉल ने कहा कि संक्रमण दर, दैनिक मामलों और उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आने के साथ कोविड-19 की स्थिति में स्थिरता आ रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आठ राज्यों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख से अधिक है जबकि 18 राज्यों में संक्रमण दर 15 फीसदी से अधिक है।

टीके की बर्बादी पर मंत्रालय ने कहा कि कोविशील्ड की बर्बादी की दर एक मार्च को आठ प्रतिशत से कम होकर अब एक प्रतिशत रह गई है, वहीं कोवैक्सीन की बर्बादी दर इसी अवधि में 17 फीसदी से घटकर चार फीसदी रह गई है।

पॉल ने कहा कि बच्चे कोरोना वायरस फैला सकते हैं लेकिन उनमें हमेशा संक्रमण हल्के स्तर का होता है और मृत्यु दर बहुत ही कम है।

वैक्सीन पासपोर्ट के मुद्दे पर अग्रवाल ने कहा कि मामले को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन में अभी तक सहमति नहीं बनी है लेकिन चर्चा जारी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस के रोजाना मामलों की संख्या लगातार छठे दिन तीन लाख से कम रही और एक दिन में 2.57 लाख नए मामले सामने आए।

सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड-19 के मामले बढ़कर 2,62,89,290 हो गए। 4194 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 2,95,525 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं