लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में निरंतर कम हो रहा है संक्रमण : चौहान

By भाषा | Updated: May 3, 2021 22:06 IST

Open in App

भोपाल, तीन मई मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण निरंतर कम हो रहा है। प्रदेश की औसत साप्ताहिक कोरोना संक्रमण दर (पॉजिटिविटी रेट) 21.3 प्रतिशत रह गई है, जो कि राष्ट्रीय औसत के बराबर है।

उन्होंने कहा कि संक्रमण के नए मामलों की तुलना में हमारी रिकवरी रेट निरंतर बढ़ रही है, जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।

चौहान ने निर्देश दिया, ‘‘जिन जिलों में संक्रमण दर अधिक है वहाँ विशेष ध्यान दिया जाए। कोरोना कर्फ्यू को और प्रभावी बनाया जाए तथा घर-घर गहन सर्वे कर एक-एक मरीज की पहचान कर उपचार किया जाए।’’

उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए यह बात कही। कॉन्फ्रेंस में सभी जिलों से प्रभारी मंत्री, कोरोना के प्रभारी अधिकारी तथा सभी संबंधित लोग उपस्थित थे।

चौहान ने निर्देश दिया कि संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए प्रभारी अधिकारी अपने-अपने जिलों का दौरा कर वहाँ सारी व्यवस्थाएँ देखें, संक्रमण को सख्ती से रोकें और इलाज की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिया कि विधानसभा चुनावों के बाद बंगाल, तमिलनाडु आदि से लौट रहे राज्य पुलिस के जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए और संक्रमित हों उनका उचित इलाज कराया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग