लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अगले दो सप्ताह में संक्रमण पुष्टि की दर घटनी चाहिए :जैन

By भाषा | Updated: December 1, 2020 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि दर में नवंबर की शुरुआत की तुलना में करीब 55 प्रतिशत कमी आयी है और अगले दो सप्ताह में इसके और कम होने की संभावना है।

जैन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि लोगों के नमूने जांच के लिए ले रहीं प्रयोगशालाएं पूरी क्षमताओं के साथ काम कर रही हैं। इसलिए परीक्षण के नतीजों में थोड़ी देरी हो रही है और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ इस विषय को उठाया जा रहा है।

दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 3,726 नये मामले सामने आये जो 15 दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं, वहीं एक दिन में संक्रमण से मौत के मामले एक बार फिर सौ की संख्या पार कर 108 पर पहुंच गए।

जैन ने कहा, ‘‘सोमवार को संक्रमण की पुष्टि दर 7.35 प्रतिशत रही। सात नवंबर को यह 15.26 प्रतिशत थी। तब से इसमें करीब 55 प्रतिशत कमी आई है। आने वाले एक दो सप्ताह में यह और कम होनी चाहिए और काबू में आ जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए