लाइव न्यूज़ :

राजाजी बाघ अभयारण्य में बाघ का स्थानांतरण ज्यादा चुनौतीपूर्ण

By भाषा | Updated: December 31, 2020 16:53 IST

Open in App

ऋषिकेश, 31 दिसंबर हाल में कॉर्बेट बाघ अभयारण्य से राजाजी बाघ अभयारण्य में एक बाघिन को सफलतापूर्वक स्थानांतरित करने वाले उत्तराखंड वन विभाग के सामने अब उसके संभावित साथी के रूप में एक बाघ को वहां भेजे जाने की उससे भी बडी चुनौती है।

उत्तराखंड के प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) विनोद कुमार सिंघल ने बताया कि स्थानांतरण की कवायद में जुटे विशेषज्ञ दल के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह सुनिश्चित करना है कि स्थानांतरित किए जाने वाले बाघ का अपना अधिकार क्षेत्र न हो।

स्थानांतरण के लिए तीन—चार वर्ष के छोटे बाघों को तरजीह दी जाती है क्योंकि उनका अपना कोई अधिकार क्षेत्र नहीं होता है। अधिकार क्षेत्र रखने वाले बाघ को स्थानांतरित किए जाने से उस क्षेत्र पर वर्चस्व के लिए नए दावेदारों के बीच संघर्ष होता है जिसमें अक्सर छोटे शावकों और शारीरिक रूप से कमजोर बाघों की मृत्यु हो जाती है।

सिंघल ने बताया, ‘‘बाघिन के मुकाबले बाघ को स्थानांतरण किए जाने का काम कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण और जटिल है।’’

उन्होंने बताया कि अन्य बाघों से ज्यादा शारीरिक बल होने के आधार पर बाघ अपने अधिकार क्षेत्र पर दावा करते हैं और इससे उन्हें उस क्षेत्र में रह रही बाघिनों पर भी स्वत: अधिकार मिल जाता है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकार क्षेत्र पर दावा करने के बाद बाघ अपनी संतति बढ़ाने के लिए अपनी साथी बाघिन का स्वयं चुनाव करता है।

वन अधिकारी ने बताया कि स्थानांतरण के लिए पूरी तरह से तैयार बाघ के चुनाव के कठिन काम को देखते हुए चयन दल, विशेषज्ञ दल को सभी प्रकार के संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के विशेषज्ञों तथा कॉर्बेट बाघ अभयारण्य के वरिष्ठ अधिकारियों वाले चयन दल ने कॉर्बेट रिजर्व में उपयुक्त बाघ की तलाश शुरू कर दी है।

उत्तराखंड में बाघों के स्थानांतरण के अपने पहले सफल प्रयास में कॉर्बेट बाघ अभयारण्य से 24 दिसंबर को एक बाघिन को राजाजी बाघ अभयारण्य स्थानांतरित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू