लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर पुलिस विभाग में पुलिसकर्मियों के तबादले

By भाषा | Updated: October 8, 2021 00:52 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), सात अक्टूबर गौतम बुद्ध नगर जिले में कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से दो सहायक पुलिस आयुक्तों, तीन थानाध्यक्षों तथा 159 उप निरीक्षकों के तबादले किए गए है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि आईटी सेल के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार को कोतवाली सेक्टर 58 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है और सेक्टर 58 थाना के थानाध्यक्ष अनिल कुमार को बीटा -टू का थानाध्यक्ष बनाया गया है। बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयुक्तालय के 159 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि आलोक सिंह ने बृहस्पतिवार को दो एसीपी के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। इसके तहत सहायक पुलिस आयुक्त ग्रेटर नोएडा (प्रथम) प्रवीण कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) बनाया गया है और सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) महेंद्र सिंह देव को सहायक पुलिस आयुक्त ग्रेटर नोएडा(प्रथम) की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे