लाइव न्यूज़ :

विधायक का चालान करने वाले पुलिसकर्मी का स्थानांतरण

By भाषा | Updated: June 18, 2021 17:28 IST

Open in App

देहरादून, 18 जून उत्तराखंड के मसूरी में कुछ ही दिनों पहले कथित तौर पर कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने के लिए एक विधायक का चालान करने वाले दारोगा का बृहस्पतिवार को स्थानांतरण कर दिया गया जिसने इन आरोपों को जन्म दे दिया कि उसे विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दंडित किया गया है ।

सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ जिसमें रूड़की के भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा मसूरी में मास्क ठीक तरह से न पहनने और वहां जारी कर्फ्यू के दौरान घूमने के लिए एक पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा चालान किए जाने पर उस पर जुर्माने की राशि फेंक कर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं ।

मसूरी के सर्किल अधिकारी नरेंद्र पंत ने बताया कि उप निरीक्षक नीरज कठैत का स्थानांतरण देहरादून से 40 किलोमीटर दूर कालसी में कर दिया गया है ।

संभवत: विधायक को पहचान नहीं पाए उप निरीक्षक वीडियो में उन्हें मास्क ठीक तरह से न पहनने और कर्फ्यू के दौरान परिवार के लोगों के साथ घूमने के लिए लताड़ते नजर आ रहे हैं । वह यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि बत्रा को 500 रू का जुर्माना देना होगा ।

इस पर नाराज होते हुए विधायक वीडियो में अधिकारी पर चालान की राशि फेंकते हुए वहां से जाते दिख रहे हैं ।

उपनिरीक्षक के स्थानांतरण का समाचार फैलते ही स्थानीय लोग उनके समर्थन में आगे आ गए और उन्होंने कहा है कि उनका तबादला दंडस्वरूप किया गया है जबकि वह सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे थे ।

मसूरी व्यापार संघ ने इस मामले में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को एक ज्ञापन सौंपा है और उनसे मामले में दखल देने तथा उनका तबादला रोकने को कहा है ।

व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा, ' विधायक ने कानून तोडा । उपनिरीक्षक ने कार्रवाई की और इसके लिए उन्हें दंड देने की बजाय उनकी प्रशंसा की जानी चाहिए ।'

कांग्रेस की मसूरी इकाई के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने राज्य सरकार से कठैत का तबादला आदेश रद्द करने की मांग की है तथा कहा है कि ऐसा न होने पर आंदोलन की धमकी दी है ।

हांलांकि, इस बारे में पूछे जाने पर सर्किल अधिकारी पंत ने कहा कि कठैत मसूरी में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और इसलिए उनका तबादला होना तय था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग