लाइव न्यूज़ :

अवैध बजरी परिवहन के आरोपी से हफ्ता वसूली के आरोपी पुलिस अधिकारियों का तबादला

By भाषा | Updated: May 30, 2021 15:06 IST

Open in App

जयपुर, 30 मई अवैध बजरी परिवहन करने वाले आरोपी से हफ्ता वसूली के आरोप का सामना कर रहे दूदू के पुलिस सर्किल अधिकारी, फागी थानाधिकारी और एक सहायक उपनिरीक्षक का तबादला कर दिया गया है।

मामलें की जांच पूरी होने तक उन्हें शनिवार को पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण के कार्यालय से सबद्ध किया गया।

जयपुर जिले के दूदू थाना क्षेत्र में शुक्रवार को डंपर से अवैध बजरी परिवहन मामलें में स्थानीय भाजपा नेता सहित पांच लोगो को गिरफ्तार कया गया था।

जब पुलिस दल ने बजरी डंपर को रोका तो चालक रामधन ने दल से पूछा कि डंपर को क्यों रोका गया है जब रामेश्वर मीणा के जरिये सर्किल अधिकारी से लेकर थानाधिकारी को मासिक बंधी (महीने में एकमुश्त राशि)पहुंचाई जा रही है।

डंपर चालक और क्लीनर ने मीणा को घटना स्थल पर बुला लिया था।

पुलिस अधीक्षक (जयपुर ग्रामीण) शंकर दत्त शर्मा ने रविवार को बताया कि ‘‘अवैध बजरी परिवहन मामलें में रामेश्वर मीणा सहित पांच लोगो को गिरफ्तार किया गया है। डंपर को एक कार एस्कोर्ट कर रही थी। मीणा भाजपा का एक स्थानीय नेता है।’’

उन्होंने बताया कि दूदू के सर्किल अधिकारी विजय सेहरा, फागी थानाधिकारी हरी नारायण शर्मा और सहायक पुलिस उपनिरीक्षक कैलाश चंद को उनके वर्तमान पदों से हटा कर जांच पूरी होने तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय से अटैच किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के लिये स्थानांतरित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर