लाइव न्यूज़ :

मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी का मेघालय उच्च न्यायालय स्थानांतरण

By भाषा | Updated: November 15, 2021 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव बनर्जी को सोमवार को मेघालय उच्च न्यायालय के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया।

कानून मंत्रालय में न्याय विभाग ने न्यायमूर्ति बनर्जी के स्थानांतरण को लेकर ट्वीट किया है। न्याय विभाग ने अधिसूचना का संदर्भ देते हुए कहा है, ‘‘भारत के संविधान के तहत प्रदत्त शक्ति का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति ने प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) से परामर्श के बाद मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव बनर्जी को मेघालय उच्च न्यायाधीश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया है।’’

इस महीने की शुरुआत में उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति बनर्जी को मेघालय उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी। वरिष्ठ न्यायाधीश के स्थानांतरण को लेकर विवाद भी हुआ और पक्ष-विपक्ष में आवाजें उठी थी।

चेन्नई में वकीलों के दो प्रमुख संगठन मद्रास हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन (एमएचएए) और मद्रास बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव पारित कर मुख्य न्यायाधीश को स्थानांतरित करने की कॉलेजियम की सिफारिश का विरोध किया था। स्थानांतरण के समर्थन में भी आवाजें उठीं।

न्यायमूर्ति रंजीत वी मोरे तीन नवंबर को मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे और न्यायमूर्ति एच एस थांगख्यू को चार नवंबर से मेघालय उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया