लाइव न्यूज़ :

असम में चुनाव आयोग के आदेश पर मोरीगांव की उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त का तबादला

By भाषा | Updated: March 14, 2021 18:12 IST

Open in App

गुवाहाटी, 14 मार्च असम सरकार ने मोरीगांव की उपायुक्त लीना दास और अतिरिक्त उपायुक्त देबजानी चौधरी का चुनाव आयोग (ईसीआई) की सिफारिशों पर तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है।

कार्मिक विभाग के शनिवार को जारी एक आदेश के अनुसार, गृह सचिव सीमा रेखा भुइयां को मोरीगांव उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

कौशल रोजगार एवं उद्यमिता विभाग में सचिव हनीफ नूरानी को मोरीगांव के अतिरिक्त उपायुक्त के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

आदेश में आयोग द्वारा दोनों वरिष्ठ नौकरशाहों के अचानक स्थानांतरण का कारण नहीं बताया गया है।

एक अलग आदेश में, असम सिविल सेवा (एसीएस) की अधिकारी दीपशिखा डे को आयोग की सिफारिश के अनुसार, कर्तव्यहीनता और लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है।

एक अलग मामले में, मार्घेरिटा क्षेत्राधिकारी मूनसून बरकाकती को कथित रूप से "अनुचित साधनों के माध्यम से" ओबीसी प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू