लाइव न्यूज़ :

बिहार में मृत चिकित्सा पदाधिकारी का स्थानांतरण, कारण बताओ नोटिस जारी

By भाषा | Updated: March 9, 2021 21:32 IST

Open in App

पटना, नौ मार्च बिहार विधानमंडल में मंगलवार को एक मृत चिकित्सा पदाधिकारी के स्थानांतरण किये जाने का मामला विपक्ष की ओर से उठाये जाने के बाद सरकार को फजीहत का सामना करना पडा।

बिहार विधानसभा की आज की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व शेखपुरा से राजद विधायक विजय सम्राट विधानसभा परिसर में इस विसंगति को सामने लेकर आये, जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने आठ मार्च को अधिसूचना जारी कर रोहतास जिले में तैनात डॉ राम नारायण राम को शेखपुरा जिले का नया सिविल सर्जन नियुक्त किया था।

सम्राट ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोविड-19 संक्रमित चिकित्सा पदाधिकारी का फरवरी महीने में ही देहांत हो चुका है। यह बिहार सरकार ही बता सकती है कि एक मृत व्यक्ति की कैसे पोस्टिंग कर दी गई है’’।

बिहार विधानसभा में आज शून्यकाल के दौरान राजद विधायक ललित कुमार यादव ने भी इस मुद्दे को सदन में उठाते हुए सरकार से स्पष्टीकरण की मांग की।

सदन अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने हस्तक्षेप करते हुए विपक्षी विधायक को आश्वासन दिया कि सरकार इस मामले को गंभीरता से लेगी ।

बिहार विधान परिषद में इस मुद्दे को राजद विधायक सुबोध कुमार ने उठाया जिसपर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने प्रतिक्रिया दी है ।

पांडेय ने कहा, ‘‘वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन में समय लगता है। कई बार नए स्थान पर पदस्थापन और अधिसूचना जारी होने में एक महीने का अंतर हो जाता है।

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘ विसंगति के बारे में पता चलने पर हमने संबंधित सेक्शन अफसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और शेखपुरा के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पदभार संभालने के लिए कहा गया है’’।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां