लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में आठ जिलाधिकारियों समेत 67 आईएएस का स्थानांतरण

By भाषा | Updated: April 8, 2021 11:22 IST

Open in App

जयपुर, आठ अप्रैल राजस्थान सरकार ने आठ जिलाधिकारियों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 67 अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है।

राज्य के कार्मिक विभाग ने बुधवार देर रात इस बारे में आदेश जारी किया। इसके तहत दो संभागीय आयुक्तों को बदला गया है।

राज्य सरकार ने राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड के अध्यक्ष डा. सुबोध अग्रवाल को अतिरिक्त मुख्य सचिव खान और पेट्रोलियम विभाग में स्थानांतरित कर दिया है। राजस्थान राज्य भंडारण निगम के अध्यक्ष पवन कुमार गोयल का तबादला कर उन्हें इंदिरा गांधी नहर बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव भास्कर ए सावंत को कृषि, उद्यानिकी व सहकारिता विभाग में प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी दी गयी है। जिन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा, गायत्री राठौर और आलोक गुप्ता भी शामिल हैं।

सरकार ने जयपुर और उदयपुर संभाग के आयुक्त तथा हनुमानगढ़, गंगानगर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, जालोर, भरतपुर और टोंक के जिलाधिकारियों का स्थानांतरण भी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा