लाइव न्यूज़ :

झारखंड में 18 आईएएस का स्थानांतरण, छवि रंजन रांची और उमाशंकर सिंह धनबाद के नए उपायुक्त

By भाषा | Updated: July 15, 2020 22:07 IST

आइएएस मनीष रंजन को कोल्हान (चाईबासा) का प्रमंडलीय आयुक्त, राजेश कुमार शर्मा को सूचना प्रौद्योगिकी, ई गवर्नेंस विभाग का सचिव एवं के श्रीनिवासन को खान एवं भौमिकी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजेश कुमार पाठक को गढ़वा का उपायुक्त, चितरंजन कुमार को साहिबगंज का उपायुक्त, आदिवासी कल्याण के आयुक्त शिशिर कुमार सिन्हा को गुमला का उपायुक्त बनाया गया है।राज्य चुनाव आयोग के संयुक्त चुनाव आयुक्त दिलीप कुमार टोप्पो को लोहरदगा का उपायुक्त बनाया गया है।हजारीबाग के नगर आयुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह को देवघर का उपायुक्त बनाया गया है।

 

रांचीः झारखंड सरकार ने राजधानी रांची समेत अनेक जिलों के उपायुक्तों सहित 18 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राजधानी रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे को स्थानांतरित कर उनके स्थान पर कृषि निदेशक छवि रंजन को रांची का नया उपायुक्त नियुक्त किया है।

इसके अलावा प्रतीक्षारत आइएएस मनीष रंजन को कोल्हान (चाईबासा) का प्रमंडलीय आयुक्त, राजेश कुमार शर्मा को सूचना प्रौद्योगिकी, ई गवर्नेंस विभाग का सचिव एवं के श्रीनिवासन को खान एवं भौमिकी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

राजेश कुमार पाठक को गढ़वा का उपायुक्त, चितरंजन कुमार को साहिबगंज का उपायुक्त, आदिवासी कल्याण के आयुक्त शिशिर कुमार सिन्हा को गुमला का उपायुक्त बनाया गया है। राज्य चुनाव आयोग के संयुक्त चुनाव आयुक्त दिलीप कुमार टोप्पो को लोहरदगा का उपायुक्त बनाया गया है। उच्च प्रौद्योगिकी शिक्षा के विशेष सचिव राजेश सिंह को बोकारो का उपायुक्त बनाया गया है। इसी प्रकार हजारीबाग के नगर आयुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह को देवघर का उपायुक्त बनाया गया है।

सर्वशिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक उमाशंकर सिंह को धनबाद का उपायुक्त और खूंटी के उपायुक्त सूरज कुमार को जमशेदपुर का उपायुक्त बनाया गया है। गुमला के उपायुक्त शशिरंजन को पलामू का उपायुक्त बनाया गया है।

योजना विभाग के संयुक्त सचिव दिव्यांशु झा को चतरा का उपायुक्त और उच्च शिक्षा के निदेशक सुशांत गौरव को सिमडेगा का उपायुक्त बनाया गया है। परिवहन आयुक्त फैज अहमद को जामताड़ा का उपायुक्त बनाया गया है जबकि वाणिज्य कर आयुक्त भोर सिंह यादव को गोड्डा का उपायुक्त बनाया गया है। जेल महानिरीक्षक शशिरंजन को खूंटी का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

 

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनझारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल