लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: त्राल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, अमित शाह आज राज्य के दौरे पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2019 12:12 IST

देश के गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना होंगे। वे यहां राज्य की समूची सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे और विशेष रूप से अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा करेंगे। वह जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भी मुलाकात करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे त्राल में आतंकवादियों से 42 रायफल्स के जवानों के साथ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने लोहा लिया।आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में त्राल के जंगलों में बुधवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आंतकी को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकी की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इलाके में आंतकियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने त्राल के बरानपत्री वन्य क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि इस दौरान छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। प्रवक्ता ने कहा, ''मुठभेड़ में एक आंतकी मारा गया। सुरक्षा बलों की तरफ से कोई हताहत नहीं हुआ है।'' मारे गए आतंकी की पहचान की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किस आंतकी समूह से संबद्ध था।

मिली जानकारी के अनुसार, त्राल में आतंकवादियों से 42 रायफल्स के जवानों के साथ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने लोहा लिया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और पूरी तरह से आवाजाही बंद की गई है। साथ ही साथ आतंकवादियों के होने की सूचना मिलते ही 180 बीएन सीआरपीएफ के सैनिक मौके पर पहुंचे।

बता दें कि देश के गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना होंगे। वे यहां राज्य की समूची सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे और विशेष रूप से अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा करेंगे। वह जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भी मुलाकात करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह गुरुवार को अमरनाथ की यात्रा करेंगे और पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह अमरनाथ यात्रा को लेकर की गई सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं