लाइव न्यूज़ :

तीन महीने तक देहरादून स्टेशन से नहीं चलेंगी ट्रेनें, रिजर्वेशन सुविधा रहेगी उपलब्ध, जानें पूरा शेड्यूल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 11, 2019 11:03 IST

देहरादून और नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस और देहरादून से कोटा के बीच चलने वाली नंदादेवी एसी स्पेशल ट्रेन हरिद्वार तक आएंगी और वहीं से वापस जाएंगी.

Open in App

देहरादून रेलवे स्टेशन की मरम्मत तथा नए निर्माण कार्य के कारण इस स्टेशन से आज से 3 माह के लिए सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है. रेलवे के सूत्रों ने बताया कि अगले साल 7 फरवरी को रेलवे स्टेशन के दोबारा खुलने तक की अवधि के दौरान कुछ ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा, जबकि कुछ केवल हरिद्वार तक आएंगी और वहीं से लौट जाएंगी.

देहरादून और नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस और देहरादून से कोटा के बीच चलने वाली नंदादेवी एसी स्पेशल ट्रेन हरिद्वार तक आएंगी और वहीं से वापस जाएंगी. इसी तरह हावड़ा एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस ट्रेनों और जनशताब्दी का संचालन भी इस अवधि में हरिद्वार से ही होगा. इसके अलावा, ज्यादातर ट्रेनों का संचालन इस अवधि के दौरान बंद ही रहेगा.

रिजर्वेशन सुविधा रहेगी उपलब्ध:

रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए इस अवधि में दून स्टेशन पर रिजर्वेेशन की सुविधा को बहाल रखने का निर्णय लिया है. इस दौरान जनरल श्रेणी टिकट देने और पार्सल की बुकिंग का काम यहां से नहीं होगा.

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों