लाइव न्यूज़ :

गोवा से बलिया के लिए चली ट्रेन रास्ता भटककर पहुंची महाराष्ट्र, 25 घंटे विलंब से बलिया पहुंची ट्रेन

By भाषा | Updated: May 24, 2020 23:48 IST

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 1652 नम्बर की ट्रेन को शनिवार दोपहर 11 बजे पहुँचना था तथा यह रविवार दोपहर एक बजकर 28 मिनट पर बलिया पहुँची है।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन से यात्रा कर रहे मऊ जनपद के निवासी संजय चौहान और अवध कुमार ने बताया कि गोवा से यह ट्रेन गुरुवार को अपने निर्धारित समय से चली थी।यात्री ने बताया कि इसके कारण ट्रेन महाराष्ट्र के विभिन्न रूटों पर चक्कर लगाती रही।

बलिया: गोवा से बलिया के लिए चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन रास्ता भटककर महाराष्ट्र में भ्रमण करती रही तथा तय समय से तकरीबन 25 घण्टे बिलम्ब से रविवार को बलिया पहुँची । गोवा के करमाली से कामगारों को लेकर बृहस्पतिवार को बलिया के लिए चली ट्रेन रास्ता भटककर रविवार बलिया पहुँची।

ट्रेन से यात्रा कर रहे मऊ जनपद के निवासी संजय चौहान और अवध कुमार ने बताया कि गोवा से यह ट्रेन गुरुवार को अपने निर्धारित समय से चली थी। गोवा से चलते समय वहां पर उनको खाना और पानी मिला था। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के भुसावल से इटारसी न जाकर ट्रेन नागपुर चली गई। इसके कारण ट्रेन महाराष्ट्र के विभिन्न रूटों पर चक्कर लगाती रही। बाद में चालक को रूट की सही जानकारी होने पर ट्रेन इटारसी पहुंची।

इसके बाद इस ट्रेन ने सही रूट पकड़ा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 1652 नम्बर की ट्रेन को शनिवार दोपहर 11 बजे पहुँचना था तथा यह रविवार दोपहर एक बजकर 28 मिनट पर बलिया पहुँची है । उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि इस ट्रेन से कुल 1,129 यात्री आए हैं , जिनमें अधिकतर यात्री बलिया के साथ ही पड़ोसी जिले मऊ और आजमगढ़ के थे ।

यात्रियों ने पत्रकारों को बताया कि रूट भटकने के कारण उन्हें यात्रा में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा तथा पानी तक के लिए तरसना पड़ा । पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रेल यातायात काफी होने के कारण श्रमिक स्पेशल ट्रेन काफी विलंब से बलिया पहुंची है।  

टॅग्स :भारतीय रेलकोरोना वायरस लॉकडाउनगोवाबरेली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा