लाइव न्यूज़ :

खाड़ी देशों में जाने के इच्छुक कामगारों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

By भाषा | Updated: August 14, 2021 18:14 IST

Open in App

जयपुर, 14 अगस्त खाड़ी देशों में काम करने के आकांक्षी 37 लोगों के एक जत्थे ने यहां राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के एक केंद्र में प्रशिक्षण लेना शुरू किया है।

निगम के अध्यक्ष नीरज के. पवन ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अंततराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी और इस तरह प्रशिक्षण भी बंद था। लंबे समय के बाद बृहस्पतिवार को पूर्व प्रस्थान अभिविन्यास प्रशिक्षण (पीडीओटी) के सीकर सेंटर पर 37 लोगों का समूह बनाकर प्रशिक्षण की शुरुआत हुई।

उन्होंने बताया कि इस बैच में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रवासी श्रमिक राजमिस्त्री और सहायक वर्ग से हैं और लॉकडाउन के बाद रोजगार के लिए खाड़ी देशों में जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि विदेशों में रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं के लिए कौशल विकास पहल के लिये विदेश मंत्रालय ने प्रवासी कौशल विकास योजना के तहत पूर्व प्रस्थान अभिविन्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया था। विशेष प्रकार का यह प्रशिक्षण विदेश में नौकरी करने से पहले अनिवार्य है। इस प्रशिक्षण को करने के लिए राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम नोडल एजेंसी का काम कर रहा है।

अधिकारी के अनुसार राजस्थान में सिर्फ निगम (आरएसएलडीसी) ही पीडीओटी के प्रशिक्षण के लिए अधिकृत है। राजस्थान में सीकर, नागौर एवं जयपुर में पीडीओटी के प्रशिक्षण केंद्र चलाए जा रहे हैं। आरएसएलडीसी के माध्यम से करीब 3000 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कुशल कामगारों की मांग एक बार पुनः बढ़ रही है, कोरोना महामारी के कारण यह काफी समय प्रभावित रही लेकिन अब स्थितियों में सुधार दिख रहा है। पीडीओटी प्रशिक्षण खास कर उन कर्मियों के लिए है जिन्हे उच्च शिक्षा के अभाव में कई देशों की यात्रा से पूर्व इमिग्रेशन चेक करवाना अनिवार्य होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र