लाइव न्यूज़ :

मप्र के सागर जिले में प्रशिक्षण विमान हवाई पट्टी से फिसला, पायलट सुरक्षित

By भाषा | Updated: July 17, 2021 18:52 IST

Open in App

सागर, 17 जुलाई मध्य प्रदेश के सागर जिले में ढाना हवाई पट्टी पर शनिवार दोपहर को उड़ान भरते समय एक प्रशिक्षण विमान रनवे से फिसल गया। विमान में सवार एकमात्र प्रशिक्षु पायलट को इस घटना में कोई चोट नहीं आई।

चाइम्स एविएशन के स्थानीय प्रशासक राहुल शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि विमान में सवार 22 वर्षीय प्रशिक्षु पायलट सुरक्षित हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान रनवे पर फिसल गया और झाड़ियों से भरी जमीन पर पहुंच गया।

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि एक जांच दल को मौके पर भेजा जा रहा है। सिंधिया ने ट्वीट में कहा, ‘‘ सागर, मध्य प्रदेश में चाइम्स एविएशन अकादमी से संबंधित एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अभी मिली है। सौभाग्य से प्रशिक्षु पायलट सुरक्षित है। हम एक जांच दल को घटनास्थल पर भेज रहे हैं।’’

यह सेसना 172 विमान एक निजी विमानन संस्थान, चाइम्स एविएशन का था। इस संस्थान के एक विमान के पिछले साल दुर्घटनाग्रस्त होने और उसमें सवार दो लोगों के मारे जाने के बाद संस्थान को इस हवाई पट्टी के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था लेकिन बाद में यह प्रतिबंध हटा लिया गया था। सागर जिले में ढाना हवाई पट्टी सागर जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर है।

शुक्रवार को महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें ‘फ्लाइट इंस्ट्रक्टर’ की मौत हो गई थी।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि तीन जनवरी 2020 को चाइम्स एविएशन का प्रशिक्षण विमान यहां ढाना हवाई पट्टी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद सागर जिला प्रशासन द्वारा कथित तौर पर निजी अकादमी को नियमों की अवहेलना पाए जाने के बाद ढाना हवाई पट्टी का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया था, लेकिन बाद में यह प्रतिबंध हटा लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?