लाइव न्यूज़ :

ट्रेन वंदे भारत में बासी खाना परोसा, एक लाख रुपये का जुर्माना, कारण बताओ नोटिस जारीः गोयल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2019 20:18 IST

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर 2019 को नयी दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत ट्रेन (गाड़ी संख्या 22435-36) में बासी खाना परोसे जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले की जांच की गई।

Open in App
ठळक मुद्देसेवा प्रदाता मैसर्स होटल लैंडमार्क, कानपुर को खानपाान सेवा मानकों का पालन न करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।उन्होंने बताया कि घटना के समय गाड़ी में मौजूद आईआरसीटीसी के संबंधित पर्यवेक्षकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

सरकार ने शुक्रवार को बताया कि तेज गति की ट्रेन वंदे भारत में बासी खाना वितरित करने वाले सेवा प्रदाता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और नए सेवा प्रदाता की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर 2019 को नयी दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत ट्रेन (गाड़ी संख्या 22435-36) में बासी खाना परोसे जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले की जांच की गई।

गोयल ने बताया कि गाड़ी में रात के खाने की आपूर्ति करने वाले सेवा प्रदाता मैसर्स होटल लैंडमार्क, कानपुर को खानपाान सेवा मानकों का पालन न करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

उन्होंने बताया कि घटना के समय गाड़ी में मौजूद आईआरसीटीसी के संबंधित पर्यवेक्षकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही नए सेवा प्रदाता की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रपीयूष गोयलभारतीय रेलकानपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं