लाइव न्यूज़ :

ट्रेन से चोरी करने वाला अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 3, 2021 22:51 IST

Open in App

जयपुर, तीन दिसंबर रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शुक्रवार को संयुक्त कार्यवाही कर अहमदाबाद-दिल्ली आश्रम एक्सप्रेस से एक अपराधी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का सामान बरामद किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने एक बयान में बताया कि गिरफ्तार आरोपी नवीन (40) रोहतक के शास्त्री नगर का निवासी है और जीआरपी, रेवाड़ी द्वारा उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पूछताछ में आरोपी ने अतीत में ट्रेन से चोरी करने की कई घटनाओं का खुलासा किया है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अहमदाबाद–दिल्ली आश्रम एक्सप्रेस के रेवाड़ी पहुंचने पर तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कक्ष में यात्रा कर रहीं सुचिता गुप्ता और प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कक्ष के पुरुष यात्री सिद्धार्थ ने अपना सामान चोरी होने की सूचना दी।

किरण ने कहा कि जांच के दौरान आरोपी को को द्वितीय श्रेणी डिब्बे के शौचालय से धर दबोचा गया और महिला यात्री से चोरी की गई सारी संपत्ति (दो लाख रुपये मूल्य की सोने और हीरे की दो चूड़ियां, 14000 रुपये नकद) बरामद कर ली गई। आरोपी के कब्जे से 190 अमेरिकी डॉलर और पुरुष यात्री से चोरी किए गए 24,000 रुपये भी बरामद कर लिए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos