लाइव न्यूज़ :

पंजाब में जल्द ही ट्रेन सेवाएं शुरू की जाएंगी: रेलवे

By भाषा | Updated: November 21, 2020 23:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर रेलवे ने शनिवार को कहा कि उसे मालगाड़ियों तथा सवारी गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू करने को लेकर पटरियों के खाली होने के बारे में पंजाब सरकार की ओर से जानकारी मिली है, लिहाजा राज्य में जल्द ही ट्रेन सेवाएं बहाल की जाएंगी। इससे कुछ ही घंटे पहले केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने ट्रेन सेवाओं का संचालन फिर से शुरू करने पर सहमति दी थी।

सूत्रों ने संकेत दिया कि मंगलवार से मालगाड़ियों और सवारी गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा।

रेल मंत्रालय ने ट्वीट किया, ''रेलवे को मालगाड़ियों तथा सवारी गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू करने को लेकर पंजाब सरकार की ओर से जानकारी मिली है। साथ ही यह भी बताया गया है कि ट्रेनों के संचालन के लिये अब पटरियां खाली हो चुकी हैं। ''

मंत्रालय ने कहा, ''रेलवे आवश्यक रख-रखाव जांच और अन्य प्रोटोकॉल को पूरा करने के बाद पंजाब में जल्द से जल्द ट्रेन सेवाएं बहाल करने के लिये कदम उठाएगा।''

इससे पहले, केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने सोमवार से 15 दिन के लिये यात्री ट्रेनों के लिये नाकाबंदी हटाने का फैसला लिया था। हालांकि उन्होंने कहा था कि अगर सरकार उनके मुद्दों का समाधान निकालने में विफल रही तो वे दोबारा नाकाबंदी कर देंगे।

पंजाब में 24 सितंबर से ट्रेन सेवाएं निलंबित हैं जब किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ रेल रोको आंदोलन शुरू किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट