सात सप्ताह तक निलंबित रहने के बाद कश्मीर में ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से बहाल

By भाषा | Updated: July 1, 2021 17:32 IST2021-07-01T17:32:42+5:302021-07-01T17:32:42+5:30

Train services partially restored in Kashmir after being suspended for seven weeks | सात सप्ताह तक निलंबित रहने के बाद कश्मीर में ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से बहाल

सात सप्ताह तक निलंबित रहने के बाद कश्मीर में ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से बहाल

बनिहाल, एक जुलाई कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरे लहर के कारण सात सप्ताह से अधिक समय तक निलंबित रहने के बाद कश्मीर घाटी में बृहस्पतिवार को ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गयीं तथा बनिहाल एवं बडगाम के बीच ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया । अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मध्य कश्मीर के बडगाम एवं उत्तर कश्मीर के बारामूला के बीच ट्रेन सेवाओं का निलंबन अगले आदेश तक जारी रहेगा। उत्तर रेलवे ने बनिहाल एवं बडगाम के बीच 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ प्रतिशत दो ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय किया है।

कश्मीर के रेल यातायात निरीक्षक बशीर बाली ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘दोनों ट्रेनों में कड़े कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के साथ कुल 382 यात्रियों ने दोनों स्टेशनों के बीच यात्रा की ।’’ बनिहाल एवं बारामूला के बीच रेल सेवाएं कोरोना वायरस संक्रमण के चलते में दस मई को निलंबित कर दी गयी थीं। बाली ने कहा कि यात्रियों से कोविड दिशानिर्देशों के अनुरूप व्यवहार करने और मास्क लगाने का आग्रह किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Train services partially restored in Kashmir after being suspended for seven weeks

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे