लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो की ट्रेन सेवाएं 50 प्रतिशत सीट पर यात्रियों को बैठने की अनुमति के साथ परिचालित होंगी

By भाषा | Updated: December 28, 2021 21:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा लगाई गई ताजा पाबंदियों के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की ट्रेन सेवाएं 50 प्रतिशत सीट पर ही यात्रियों को बैठने की अनुमति के साथ परिचालित होंगी, जबकि खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नये नियमों के मद्देनजर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और अन्य नगर बसें भी 50 प्रतिशत सीट पर ही यात्रियों को बैठने की अनुमति के साथ चलेंगी।

कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ‘येलो’ अलर्ट की घोषणा की, जिसके तहत स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल और जिम बंद रहेंगे, जबकि गैर-आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ‘सम-विषम’ फॉर्मूले के आधार पर खुलेंगी तथा शहर में मेट्रो और बसें 50 प्रतिशत सीट पर यात्रियों को बैठने की अनुमति के साथ परिचालित होंगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन अधिकारियों ने कहा कि सरकार के ताजा दिशानिर्देशों के मद्देनजर मेट्रो के अंदर कुछ खास पाबंदियों के साथ यात्रा की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि मेट्रो ट्रेन के अंदर 50 प्रतिशत सीट पर ही यात्री बैठ सकेंगे तथा यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इसके मद्देनजर, मेट्रो स्टेशन में प्रवेश का नियमन द्वारों की संख्या सीमित कर किया जाएगा। 712 द्वार में अभी 444 खुले रखे जाएंगे। ’’

इस साल की शुरूआत में महामारी की दूसरी लहर के बीच शहर में मेट्रो सेवाएं कई हफ्तों तक बंद रही थीं।

दिल्ली मेट्रो की सेवाएं 10 मई से पूरी तरह से निलंबित रही थीं और ये सात जून से बहाल हुई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों