लाइव न्यूज़ :

किसानों के ‘रेल रोको’ प्रदर्शन से ओडिशा में ट्रेन सेवाएं प्रभावित

By भाषा | Updated: October 18, 2021 16:40 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 18 अक्टूबर लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित भूमिका के लिये केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसानों के ‘रेल रोको’ प्रदर्शन की वजह से ओडिशा के पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) मंडल में सोमवार को रेल सेवाएं करीब 30 मिनट से एक घंटे तक बाधित रहीं।

प्रदर्शनकारी किसानों के संगठनों का सामूहिक रूप से नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर किए गए इस प्रदर्शन को ओडिशा में कांग्रेस, वाम दलों और आम आदमी पार्टी का समर्थन हासिल था।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एसकेएम ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हिंसा के खिलाफ देश भर में छह घंटों के लिये ‘रेल रोको’ प्रदर्शन का आह्वान किया था।

ओडिशा में हालांकि अधिकतर स्टेशनों पर यह प्रदर्शन करीब 20 मिनट तक चला हालांकि गोरखनाथ में प्रदर्शनकारी करीब 50 मिनटों तक रेल पटरियों पर डटे रहे।

ईसीओआर अधिकारियों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों द्वारा पटरी से हटने से इनकार करने के कारण कम से कम 12 रेलगाड़ियों को स्टेशन पर रोके रखना पड़ा जिससे दैनिक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के स्टेशन से जाने के बाद ही ट्रेनों को आगे बढ़ने की इजाजत दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट