लाइव न्यूज़ :

बोकारो से ऑक्सीजन लाने के लिए तैयार खड़ी है ट्रेन, सरकारी की मंजूरी का इंतजार: भोपाल रेल मंडल

By भाषा | Updated: April 25, 2021 17:31 IST

Open in App

भोपाल, 25 अप्रैल भोपाल रेल मंडल के प्रबंधक उदय बोरवनकर ने रविवार को कहा कि झारखंड के बोकारो से चिकित्सीय ऑक्सीजन भर कर लाने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल की 32 कंटेनर की एक ट्रेन तैयार खड़ी है और मध्य प्रदेश सरकार की स्वीकृति मिलते ही इसे रवाना कर दिया जाएगा।

बोरवनकर ने कहा कि यह रेलगाड़ी रविवार सुबह भोपाल से करीब 330 किलोमीटर दूर झांसी पहुंच गई है और जिस क्षण मध्य प्रदेश सरकार से “हमें अनुमति मिलेगी, हम इसे बोकारो भेजने को तैयार हैं।”

उन्होंने बताया, ‘‘इस ट्रेन को बोकारो पहुंचने में करीब 30 से 31 घंटे लगेंगे। खाली ट्रेन 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है, जबकि लदी हुई ट्रेन 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलती है।’’

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ सप्ताह से तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के नये मामलों के मद्देनजर चिकित्सकीय ऑक्सीजन की बढ़ रही मांग को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

इसके तहत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से चर्चा कर तय किया था कि रेल मंत्रालय भोपाल के लिए ऑक्सीजन ट्रेन प्रदान करेगा। यह ट्रेन बोकारो से ‍ऑक्सीजन लेकर रांची होते हुए भोपाल आयेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे