लाइव न्यूज़ :

ठाणे के कल्याण स्टेशन पर ट्रेन चालकों की सूझबूझ से बची वृद्ध की जान

By भाषा | Updated: July 18, 2021 17:56 IST

Open in App

मुंबई, 18 जुलाई कल्याण रेलवे स्टेशन पर रेल की पटरियां पार करते हुए एक वरिष्ठ नागरिक की जान उस क्षण बच गई जब रेलवे के एक अधिकारी द्वारा आगाह किये जाने पर मुंबई-वाराणसी ट्रेन के चालकों ने समय रहते आपातकालीन ब्रेक लगा दिया। मध्य रेलवे ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर लगभग अपराह्न 12 बजकर 45 मिनट पर ट्रेन चलना शुरू हो गई थी जब यह घटना हुई। मध्य रेलवे की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि हरि शंकर (70) उस समय रेल की पटरी पार कर रहे थे और वह गिर कर ट्रेन के नीचे फंस गए।

चीफ परमानेंट वे निरीक्षक संतोष कुमार ने लोको पायलट एस के प्रधान और सहायक लोको पायलट रवि शंकर जी. को चिल्लाकर आगाह किया। दोनों ट्रेन चालकों ने तत्काल आपातकालीन ब्रेक लगाया और ट्रेन के नीचे से वृद्ध को निकाला।

घटना के बाद मध्य रेलवे ने परामर्श जारी कर लोगों से रेल की पटरी पार न करने का आग्रह किया और चेतावनी दी यह घातक हो सकता है। मध्य रेलवे के महाप्रबन्धक आलोक कंसल ने दोनों ट्रेन चालकों और चीफ परमानेंट वे निरीक्षक को दो-दो हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो