लाइव न्यूज़ :

ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का निधन विश्व सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति : ओम बिरला

By भाषा | Updated: July 7, 2021 12:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर बुधवार को शोक जताते हुए इसे विश्व सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

बिरला ने ट्वीट किया, ‘‘ट्रेजेडी किंग के रूप में विख्यात दिलीप कुमार जी स्वयं में अभिनय का एक स्कूल थे। सुनहरे पर्दे पर अलग-अलग किरदारों को जीवंतता प्रदान कर उन्होंने समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया। उनका निधन विश्व सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। हिंदी फिल्म जगत में ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर दिलीप कुमार मंगलवार से मुंबई के हिंदुजा अस्पताल की गैर-कोविड गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती थे।

हिंदी फिल्मों के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाने वाले दिलीप कुमार ने 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी और अपने पांच दशक लंबे कॅरियर में ‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’ तथा ‘राम और श्याम’ जैसी अनेक हिट फिल्में दीं। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह