लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में जबरन मजदूरी के लिए तस्करी, साइबर अपराध में वृद्धि : एनसीआरबी

By भाषा | Updated: September 19, 2021 13:46 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 19 सितंबर पिछले साल जबरन मजदूरी के लिए जिन लोगों की तस्करी की गयी उनमें सबसे ज्यादा लोग ओडिशा के थे और राज्य में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के बीच साइबर अपराध में भी 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि देश में हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों की उच्च दर वाले राज्यों में से एक ओडिशा है। साथ ही हिट एंड रन, डकैती और आपराधिक धमकी के मामलों में प्रति लाख की आबादी पर सबसे अधिक अपराध दर ओडिशा में दर्ज की गयी।

मंगलवार को प्रकाशित ‘भारत में अपराध 2020’ रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में साइबर अपराध की दर प्रति लाख आबादी पर 4.2 प्रतिशत थी जो राष्ट्रीय दर 3.7 से अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में 2020 में साइबर अपराध के 1,931 दर्ज किए गए जो पिछले साल के मुकाबले 30.03 प्रतिशत अधिक है।

राज्य में मानव तस्करी के 103 मामले आए जो 2019 में सामने आयी 147 घटनाओं से 29.93 प्रतिशत कम है। हालांकि, जिन लोगों की तस्करी की गयी उनकी संख्या 741 दर्ज की गई जो देश में दूसरी सबसे अधिक संख्या है। इसमें 287 महिलाएं और 159 बच्चे शामिल हैं।

एनसीआरबी ने बताया कि ओडिशा 18 साल से अधिक आयु के लोगों की तस्करी के मामलों की सूची में पहले स्थान पर है। जबरन मजदूरी के मकसद से 653 लोगों की तस्करी की गयी, जो सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक है। देश में पिछले साल जबरन मजदूरी के लिए जिन लोगों की तस्करी की गयी उनके मुकाबले यह संख्या 44.97 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह