लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री के काफिले के लिए यातायात को नहीं रोका जायेगा: तमिलनाडु सरकार

By भाषा | Updated: October 20, 2021 18:55 IST

Open in App

चेन्नई, 20 अक्टूबर तमिलनाडु सरकार ने मद्रास उच्च न्यायालय को बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री सहित अति महत्वपूर्ण व्यक्ति (वीआईपी) के काफिले के गुजरने के दौरान यातायात नहीं रोकने का फैसला किया गया है।

राज्य के लोक अभियोजक हसन मोहम्मद जिन्ना ने न्यायमूर्ति एन आनंद वेंकटेश को यह जानकारी दी। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर वीआईपी के दौरे के दौरान यातायात की आवाजाही आसान बनाने के लिए तत्काल कदम उठाने के लिए राज्य के गृह सचिव की सराहना की।

इससे पहले, सड़कों पर अवरोधक लगाने और उनके वाहन सहित सभी वाहनों को रोकने संबंधी पुलिस की कार्रवाई से नाराज न्यायाधीश ने न्यायाधीशों को बिना किसी बाधा के जाने देने के वास्ते कोई व्यवस्था नहीं करने के लिए पुलिस को फटकार लगाई थी। न्यायाधीश का वाहन रोके जाने के कारण एक अक्टूबर को अदालत का कामकाज देर से शुरू हुआ था।

पुलिस ने दिवंगत फिल्म दिग्गज शिवाजी गणेशन की 93वीं जयंती के मद्देनजर आरए पुरम में उनके स्मारक के निकट वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित करते हुए विशेष व्यवस्था की थी, जिसमें मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और अन्य मंत्रियों ने भाग लिया था।

न्यायाधीश का वाहन भी लगभग 30 मिनट तक रुका रहा। न्यायाधीश ने कहा था कि ऐसा उनके सहायक द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों को पहले से सूचित करने के बावजूद हुआ था।

इस मामले में समन के बाद, गृह सचिव एसके प्रभाकर वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश हुए और इस अप्रिय घटना के लिए खेद व्यक्त किया। उन्होंने न्यायाधीश से यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति से बचने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

इसी के अनुसार यातायात को नहीं रोकने का निर्णय लिया गया और आज न्यायाधीश को इसकी जानकारी दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए