लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे से यातायात सुगम होगा : गडकरी

By भाषा | Updated: February 13, 2021 18:08 IST

Open in App

पुणे, 13 फरवरी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार पुणे और पश्चिमी महाराष्ट्र की विभिन्न सड़क परियोजनाओं की समीक्षा करने के बाद कहा कि दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे के पूरा हो जाने के बाद पुणे-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर वर्तमान यातायात दबाव घटेगा और वाहनों की आवाजाही सुगम होगी।

पुणे में चांदनी चौक पर निर्माणाधीन बहुस्तरीय फ्लाईओवर परियोजना का निरीक्षण करने के बाद गडकरी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों, ठेकेदारों और स्थानीय नगर निकायों को यह सुनिश्चित करने के लिए एक योजना तैयार करने का निर्देश दिया है ताकि यह कार्य अगले एक साल में पूरा हो जाए।

भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि वाहन मालिकों को यदि अच्छी सेवाएं चाहिए तो उन्हें सड़क कर देना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेसवे का काम चल रहा है। इसके पूरा हो जाने के बाद पुणे-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर यातायात भार घटेगा, क्योंकि फिलहाल उत्तरी और दक्षिणी राज्यों के बीच यातायात का एक बड़ा हिस्सा मुम्बई-पुणे एक्सप्रेसवे से गुजरता है।’’

दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे राष्ट्रीय राजधानी को देश की वाणिज्यिक राजधानी से जोड़ने वाला 1250 किलोमीटर लंबा राजमार्ग है।

गडकरी ने कहा कि पुणे-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर भारी यातायात की वजह यह है कि उत्तरी राज्यों से आने वाले वाहनों को दक्षिणी राज्यों की ओर जाने के लिए इसी राजमार्ग से गुजरना पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब