लाइव न्यूज़ :

बर्फबारी के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रूका

By भाषा | Updated: January 23, 2021 15:28 IST

Open in App

बनिहाल/जम्मू, 23 जनवरी जम्मू-कश्मीर में अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी होने के बाद 270 किमी लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को यातायात रोक दिया गया।

कश्मीर घाटी का प्रवेश द्वार माने जाने वाले जवाहर सुरंग के दोनों ओर बर्फबारी हुई है।

पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) शमशेर सिंह ने बताया कि जवाहर सुरंग के दोनों ओर सड़क काफी फिसलन भरी हो गई है, जिसके बाद पूर्वाह्न करीब 11 बजे वाहनों का आवागमन रोकना पड़ गया।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ शनिवार तड़के जवाहर सुरंग के दोनों ओर बर्फबारी शुरू हुई और जमीन पर अब भी चार इंच मोटी बर्फ की परत है।’’

अधिकारी ने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सड़क से बर्फ हटाने के काम में अपने कर्मियों को लगाया, लेकिन लगातार बर्फबारी और फिसलन होने के कारण इस काम में बाधा पहुंच रही है।

वाहनों की आवाजाही रोके जाने से पहले करीब 100 वाहन सुरंग को पार करने में सफल रहे। जम्मू-कश्मीर को सभी मौसम में सड़क मार्ग से देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़नेवाला यह एकमात्र मार्ग है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए