लाइव न्यूज़ :

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 14 घंटे बाद यातायात बहाल

By भाषा | Updated: December 20, 2020 11:03 IST

Open in App

बनिहाल/जम्मू, 20 दिसंबर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह यातायात फिर से शुरू हो गया। रामबन जिले में भारी भूस्खलन के चलते 270 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग पर 14 घंटे से आवाजाही बंद थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन शनिवार रात करीब सात बजे चंद्रकोट इलाके के भूम के निकट राजमार्ग पर हुआ था।

यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के बाद संबंधित सड़क रखरखाव एजेंसी ने अपने कर्मियों और मशीनों को काम पर लगा दिया था। रात भर चले सफाई अभियान के बाद राजमार्ग पर से मलबा हटा दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि फंसे हुए वाहनों के निकल जाने के बाद श्रीनगर जाने वाले वाहनों को जम्मू से निकलने की अनुमति दी जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि चार लेन परियोजना के चलते सड़क के एक ओर वाहनों की आवाजाही पर रोक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग