मास्क नहीं लगाने पर यातायात पुलिसकर्मी पर 2000 रूपये जुर्माना

By भाषा | Updated: April 13, 2021 20:36 IST2021-04-13T20:36:52+5:302021-04-13T20:36:52+5:30

Traffic policeman fined Rs 2000 for not applying mask | मास्क नहीं लगाने पर यातायात पुलिसकर्मी पर 2000 रूपये जुर्माना

मास्क नहीं लगाने पर यातायात पुलिसकर्मी पर 2000 रूपये जुर्माना

भुवनेश्वर, 13 अप्रैल ओड़िशा पुलिस ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 सुरक्षा नियमों को लागू करने के 14 दिनों के अभियान के दौरान मास्क नहीं लगाने पर एक यातायात कांस्टेबल पर 2000 रूपये का जुर्माना लगाया गया है।

चौदह दिनों के इस ‘मास्क अभियान’ के दौरान ओड़िशा सरकार मास्क नहीं लगाने वाले पर 2000 रूपये का जुर्माना लगा रही है।

पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘ हमारे संज्ञान में लाये जाने के बाद हमने अपने यातायात कांस्टेबल पर मास्क नहीं लगाने पर 2000 रूपये का जुर्माना लगाया। उन्होंने एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर जुर्माना भरा। हमेशा मास्क लगाइए या जुर्माना भरिए। वरना कोई विकल्प नहीं है।’’

उसने लिखा, ‘‘ विशेष कोविड नियम अभियान के छठे दिन सोमवार को ओड़िशा पुलिस ने मास्क नहीं लगाने और आपस में दूरी नहीं बनाकर रखने को लेकर 9790 लोगों पर कार्रवाई की और 29,71,950 रूपये जुर्माना वसूला। ’’

मुख्यमंत्री ने हाल ही में एक संदेश में कहा था, ‘‘ यदि लोग मास्क लगाते हैं और एक दूसरे के बीच दूरी बनाकर रखते हैं तो राज्य लॉकडाउन, शटडाउन या कर्फ्यू जैसे कड़े कदमों से बच सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Traffic policeman fined Rs 2000 for not applying mask

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे