लाइव न्यूज़ :

यातायात पुलिस ने 20 ऑटोरिक्शा एम्बुलेंस शुरू की

By भाषा | Updated: May 17, 2021 22:25 IST

Open in App

नोएडा, 17 मई कोरोना संक्रमण के दौरान एंबुलेंस चालकों द्वारा कोविड-19 से संक्रमित मरीजों एवं उनके परिजनों से अस्पताल छोड़ने के नाम पर मोटी रकम वसूलने की खबरों को संज्ञान में लेते हुए नोएडा यातायात पुलिस ने आज से 20 ऑटो रिक्शा एंबुलेंस शुरू की है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

यातायात पुलिस उपायुक्त पी गणेश शाहा ने बताया कि ऑटो रिक्शा स्वामी और चालकों को फोर्टिस अस्पताल की सहयता से सोमवार को प्रशिक्षित किया गया और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुये ऑटो चालक मरीजों की सहायता करेंगे।

अधिकारी ने बताया कि ऑटो एंबुलेंस चलने से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को भी काफी सुविधा मिलेगी।

शाहा ने बताया कि सोमवार को 5 ऑटो एंबुलेंस ड्राइवरों को फोर्टिस अस्पताल के सहयोग से प्रशिक्षित किए जाने के बाद इन्हें शहर में मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि 15 ऑटो एंबुलेंस ड्राइवर और प्रशिक्षित किए जा रहे हैं तथा शहर में कुल 20 ऑटो एंबुलेंस काम करेंगी।

इस बीच अपर पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत जनपद गौतमबुद्ध नगर में 24 मई तक धारा 144 बढ़ा दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव