दिल्ली से लगे गाजीपुर बॉर्डर पर यातायात आंशिक रूप से बहाल

By भाषा | Updated: December 16, 2021 14:48 IST2021-12-16T14:48:00+5:302021-12-16T14:48:00+5:30

Traffic partially restored on Ghazipur border with Delhi | दिल्ली से लगे गाजीपुर बॉर्डर पर यातायात आंशिक रूप से बहाल

दिल्ली से लगे गाजीपुर बॉर्डर पर यातायात आंशिक रूप से बहाल

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर यातायात बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया।

कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से जारी किसानों का आंदोलन खत्म होने के बाद यह मार्ग खाली किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, बॉर्डर पर एक लेन को फिर से खोल दिया गया है और वैशाली, गाजियाबाद से आने वाले लोग राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने के लिए यहां से गुजर सकते हैं।

दिल्ली पुलिस ने सभी अवरोधकों को हटाते हुए बुधवार को सिंघू बॉर्डर पर यातायात बहाल करने के साथ-साथ दो लेन भी खोल दीं।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) बृजेंद्र कुमार यादव ने कहा, ‘‘यह तय किया गया है कि सिंघू बॉर्डर को दिल्ली की ओर से भी खोला जाए। इसे सभी वाहनों के लिए खोल दिया गया है।’’

केन्द्र के तीन कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही आंदोलन स्थल खाली कर दिए गए हैं और अब पुलिस वहां से अवरोधक हटा कर मार्ग बहाल कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Traffic partially restored on Ghazipur border with Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे