लाइव न्यूज़ :

असम-मिजोरम विवादित सीमा पर ट्रकों की आवाजाही फिर से शुरू, रेल सेवा भी जल्द होगी बहाल

By भाषा | Updated: August 8, 2021 22:40 IST

Open in App

आइजोल/ सिल्चर/ हैलाकांडी/ गुवाहाटी, आठ अगस्त असम और मिजोरम के पुलिस बलों के बीच खूनी संघर्ष के 13 दिन बाद रविवार को देश के बाकी हिस्सों से ट्रक पड़ोसी राज्य असम के साथ लगी विवादित सीमा के पार मिजोरम में प्रवेश कर पाए।

पुलिस द्वारा सुरक्षा को लेकर शनिवार को दिए गए आश्वसन के बाद विवादित सीमा के पास ढोलई से ट्रक आगे बढ़ने लगे। ट्रक चालकों ने सीमा के पास ढोलई में अपने ट्रक खड़े किए थे और स्थानीय लोगों द्वारा लागू की गई अनौपचारिक नाकाबंदी हटने के बाद भी वहां से आगे बढ़ने से इनकार कर दिया था। उन्होंने शनिवार को असम के दो मंत्रियों अशोक सिंघल और परिमल शुक्लाबैद्य की तरफ से सीमा पार कर मिजोरम जाने को सुरक्षित बताने का आश्वासन मिलने के बाद दवाओं, डीजल और रसोई गैस सहित आवश्यक आपूर्तियों को स्थानांतरित करना शुरू कर दिया। शुक्लावैद्य ने कहा कि हैलाकांडी जिले से मिजोरम में जरूरी सामानों की आपूर्ति भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि पटरियों की मरम्मत के बाद रेल सेवा भी बहाल कर दी जाएगी।

कोलासिब के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वनलाफाका रालते ने कहा कि शनिवार रात से रविवार सुबह तक 50 से ज्यादा वाहनों ने मिजोरम में प्रवेश किया। वाइरेंगटे में डेरा डालकर रह रहे एसपी ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच यातायात की आवाजाही फिलहाल सुचारू रूप से चल रही है। हालांकि, हम फिर भी चौकेन्ने हैं क्योंकि अप्रिय घटना किसी भी वक्त हो सकती है।’’

कछार की पुलिस अधीक्षक रमनदीप कौर ने भी ‘पीटीआई-भाषा’ को पुष्टि की कि वाहन ‘‘भारी पुलिस सुरक्षा के तहत आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, शुरुआत में स्थानीय लोगों की तरफ से कुछ प्रतिरोध था लेकिन दोनों मंत्रियों की बातचीत के बाद, वाहनों ने आगे बढ़ना शुरू किया।’’

सिल्चर स्थित मिजोरम हाउस के जनसंपर्क अधिकारी काप्तलुआंगा ने बताया कि ट्रकों की आवाजाही शुरू होने से पहले, मिजोरम जाने वाले करीब नौ वाहनों को लैलापुर के पास शनिवार शाम शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना असम और मिजोरम के मंत्रियों की पिछले हफ्ते की मुलाकात के बाद हुई, जिन्होंने सौहार्दपूर्ण ढंग से मतभेद दूर कर सीमा पर विवाद को शांत करने पर सहमति जताई थी।

हालांकि, कुछ चालक फिर भी अपने वाहन सीमा पार ले जाने में हिचकिचा रहे थे और उन्होंने सुरक्षा के लिए लिखित में आश्वासन मांगा।

दोनों राज्यों की पुलिस के बीच 26 जुलाई को हिंसक झड़प में असम पुलिस के कम से कम छह कर्मी और एक नागरिक की मौत हो गयी थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। दोनों राज्य असम के कछार, हैलाकांडी और करीमगंज जिलों तथा मिजोरम के कोलासिब, मामित और आइजोल जिलों के बीच 164.6 किलोमीटर की सीमा साझा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया